बिहार के मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में होने वाली सेना बहाली 2021 के लिए भर्ती बोर्ड ने गुरुवार को कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले दिन उत्तर बिहार के आठ जिलों के चार हजार युवा सोल्जर टेक्निकल के विभिन्न श्रेणियों (नर्सिंग, क्लर्क, एसकेटी, वेटनरी आदि) के लिए दौड़ लगाएंगे। तीन दिनों तक (28 से लेकर 30 जनवरी 2021) तक सोल्जर टेक्नीकल के लिए शारीरिक दक्षता और मेडिकल की जांच होगी।

31 जनवरी से लेकर 05 फरवरी तक विभिन्न जिलों के युवा सोल्जर जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए 1600 मीटर के ट्रैक पर अपना भाग्य आजमाएंगे। 06 से आठ फरवरी के बीच चक्कर मैदान में सोल्जर ट्रेडसमैन की बहाली प्रक्रिया होगी। यह कार्यक्रम सेना ने अपनी वेबसाइट और अभ्यर्थियों के ई-मेल आईडी व उनके मोबाइल नंबर पर भेजकर जारी कर दिया है। 28 जनवरी से लेकर आठ फरवरी के बीच करीब 50 हजार युवक कोरोना के मानक को पूरा करते हुए बहाली में शामिल होंगे। हालांकि, बहाली की प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक जारी रहेगी।

अहले सुबह से कराया जाएगा प्रवेश :
28 जनवरी की अहले सुबह अभ्यर्थियों को बहाली प्रक्रिया के लिए प्रवेश कराया जाएगा। प्रभात तारा स्कूल के समीप हनुमान मंदिर के पास से युवकों को प्रवेश मिलेगा। वहां अभ्यर्थियों की प्रतिक्षा करने के लिए रेस्ट हाउस का भी निर्माण जिला प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है। यह 25 जनवरी तक तैयार हो जाएगा। रफ हाइट व एडमिट कार्ड देखने के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर भेजा जाएगा।

जंक्शन की सुरक्षा के लिए रेलवे को पत्र :
सैन्य अधिकारी ने बताया कि जंक्शन पर भी कड़ी सुरक्षा रहेगी। इसके लिए रेल एसपी को पत्र लिखा गया है। सेना के अधिकारियों ने आंशका जतायी है कि ट्रेन से भी अभ्यर्थी चक्कर मैदान के लिए आ सकते हैं। हालांकि, कोरोना की वजह से सवारी ट्रेनों का परिचालन नहीं हो रहा है। इसके बावजूद युवकों के भीड़ को देखते हुए सेना ने रेलवे व रेल एसपी को पत्र लिखा है।

जिलावार बहाली की तिथि ::
तारीख         श्रेणी                      जिला                                       संख्या

  • 28 जनवरी    टेक्नीकल             सभी आठ जिला                          3968
  • 29 जनवरी    टेक्नीकल             मोतिहारी, मधुबनी छोड़ सभी जिले  5009
  • 30 जनवरी    टेक्नीकल             सभी आठ जिला                           5364
  • 31 जनवरी    जनरल ड्यूटी         समस्तीपुर व शिवहर                   4641
  • 01 फरवरी    जनरल ड्यूटी          मुजफ्फरपुर                               4360
  • 02 फरवरी    जनरल ड्यूटी         मुजफ्फरपुर व सीतामढ़ी                3999
  • 03 फरवरी    जनरल ड्यूटी         दरभंगा व मधुबनी                         5033
  • 04 फरवरी    जनरल ड्यूटी         पश्चिम चंपारण                               4862
  • 05 फरवरी    जनरल ड्यूटी         पूर्वी चंपारण                                   4829
  • 06 फरवरी    ट्रेडसमैन              मुजफ्फरपुर, प. चंपारण व शिवहर       4699
  • 07 फरवरी    ट्रेडसमैन              मधुबनी, समस्तीपुर व सीतामढ़ी         3916
  • 08 फरवरी    ट्रेडसमैन              पश्चिम चंपारण व दरभंगा                   3826

Input: Live Hindustan

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *