नवगछिया – जदयू के जिलाध्यक्ष विरेंदर कुमार सिंह गोपालपुर विधायक के पक्ष में खुल कर उतर गए हैं. उन्होंने कर्पूरी जयंती समारोह में कहा कि कहा कि इंजीनियर शैलेंद्र की जीत जदयू कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत से हुई है. गोपाल मंडल एक सर्वमान्य नेता है, जबकि इंजीनियर शैलेंद्र एक खास वर्ग के नेता हैं. अगर उस में दम है तो इस्तीफा देकर फिर से चुनाव लड़ ले उन्हें अपनी औकात का पता चल जाएगा और उनकी जमानत जब्त करवा दूंगा.
ई शैलेन्द्र ने विधायक रहते लौटाया था गार्ड
नवगछिया – भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूपेश रूप ने कहा कि गोपालपुर विधायक को जानकारी होनी चाहिये कि बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेन्द्र ने विधायक रहते विक्रमशिला पुल पर महा जाम की समस्या देखी थी और प्रशासन ने जब कारण पुलिस बल की कमी को बताया था तो ई.

कुमार शैलेन्द्र ने विधायक रहते अपने एक गार्ड को कम करके उसे सरकार को वापस कर दिया था. ताकि जनता को दिक्कत न हो. ई शैलेन्द्र क्या चीज है यह जनता जानती है और आपके स्वभाव को और आप के इतिहास को भी दुनिया जानती है.


