नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत फुल पहुंच पथ फोर लेन पर एसपी सिंगला धर्म कांटा के समीप जेसीएम ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है. मद्य निषेध विभाग की टीम के द्वारा की गई कार्रवाई में सफलता मिली है. इस कार्रवाई के दौरान टीम ने दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराब तस्कर गिरफ्तार शराब तस्कर झारखंड के धनबाद जिले के झरिया निवासी गुड्डू कुमार रवानी एवं अनिल साव शामिल है.

मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक धनश्री बाला ने बताया कि सूचना मिली थी कि चौसा भटगामा रोड से एक डीसीएम ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब तस्करी के लिए लाए जा रहे हैं. सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया. इसके बाद टीम के द्वारा छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ के एसपी सिंगला धर्म कांटा के पास डीसीएम ट्रक को रोका गया।

इसके बाद उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के क्रम में डीसीएम ट्रक पर भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि ट्रक से 85 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया है. जिसमें कुल दो हजार एक बोतल शराब है. उन्होंने बताया कि ट्रक से सोलन 750 व्हिस्की, ओल्ड मॉन्क प्रीमियम थ्रीरम, सोलन 180 एवं ओल्ड मॉन्क कंपनी की शराब बरामद की गई. जेसीएम ट्रक से शराब बरामद होने के बाद मध निषेध विभाग की टीम ने ट्रक व शराब को जब्त कर लिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *