मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। कैबिनेट में फैसला लिया गया कि राज्य में स्नातक पास सभी छात्राओं को पचास हजार और इंटर पास अविवाहित लड़कियों को 25 हजार रुपये मिलेंगे।

इसके अलावा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमिटी पार्ट-2 पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। अब कांट्रेक्ट पर बहाल कर्मियों को वेटेज देने का निर्णय लिया गया है। अब 60 साल तक की उम्र तक इनकी नौकरी पक्की रहेगी। बेल्ट्रान के कर्मी को आउटसोर्सिंग ही माना जायेगा।

वहीं कैबिनट की बैठक में शेखपुरा सदर अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद समीर हयात को 2012 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में सेवा से बर्खास्त करने का आदेश भी जारी किया गया।

कैबिनेट के अन्य फैसले
– बिहार के सभी नगर निकाय क्षेत्रों के अंतर्गत निर्मित सभी पार्कों का अनुरक्षण एवं विकास पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा कराए जाने की स्वीकृति दी गई है।

– योजना एवं विकास विभाग में सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी का पद सृजित किया गया है। इन पदों पर नियुक्ति पदस्थापना के फलस्वरूप राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में सांख्यिकी संबंधी आंकड़ों के संग्रह में और गतिशीलता आएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *