सरकारी तेल व गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में इजाफा कर दिया है. जिसके बाद अब चार फरवरी से नयी दरें प्रभावी हो गई हैं. लोगों को नए दाम पर ही गैस सिलेंडर मिलेंगे. रसोई घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले गैस सिलेंडर अब 25 रुपये अधिक देकर लेने पड़ेंगे. इस महीने दूसरी बार एलपीजी की कीमत में बदलाव किया गया है.

Whatsapp group Join

बता दें कि चार फरवरी से अब रसोई गैसों की नयी कीमत लागू हो गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार को देर रात एलपीजी गैस की कीमत में प्रति सिलिंडर 25 रुपये बढ़ा दी.इस महीने दूसरी बार एलपीजी की कीमत में बदलाव किया गया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें बढ़ने से यह बढ़ोतरी की गई है. पटना में अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलिंडर की कीमत 817.50 रुपये हो गई है जो पहले 792.50 रुपये थी.

वहीं 19 किलो के सिलिंडर की कीमत भी इससे पहले 1 फरवरी को बढ़ाई गई थी, लेकिन अब 19 किलो के सिलिंडर की कीमत 6 रुपये घटा दी गई है.अब इसकी कीमत 1726 रूपये हो गई है. साथ ही पांच किलो वाले डोमेस्टिक रसोई सिलेंडर की कीमत अब 294 रुपये से बढ़ाकर 303 रुपये कर दी गई है. इनकी कीमतों में भी नौ रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

अब एलपीजी सिलिंडर (LPG Cylinder) को रीफिल या बुकिंग महज एक मिस्ड कॉल देकर करा सकते हैं. इंडियन ऑयल ने अपने एलपीजी ग्राहकों को सिलिंडर भराने के लिए मिस्ड कॉल सुविधा शुरू कर दी है. अब देश में कहीं से भी एक मिस्ड कॉल कर टंकी रीफिल करा सकते हैं. गैस रीफिल करने के लिए ग्रहक फोन नंबर 8454 955 555 का उपयोग कर सकते हैं.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *