भागलपुर के हबीबपुर में एक इंटर परीक्षार्थी ने प्यार में असफलता देख पोखर में कूदकर जान दे दी। वह जिस लड़की से प्यार करता था, वह किसी और को चाहती थी। इसी बात से निराश होकर वह रविवार की देर रात अम्बे पोखर में कूद पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के 9 बजे वह अम्बे मंदिर पोखर के पास फूट-फूटकर रो रहा था। तब उसे समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया था। मृतक की पहचान हबीबपुर के रामचन्द्रपुर कॉलोनी निवासी बंटी शर्मा (21 साल) के रूप में की गई है। सोमवार की सुबह उसका शव पोखर से निकाला गया। बाद में पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच की, तब एकतरफा प्यार के इस मामले का खुलासा हुआ।
Total Downloads: 79
इंटर की परीक्षा देने के नाम पर घर से निकला था
मौके पर पहुंचे बंटी के परिजनों ने बताया कि सोमवार को उसकी इंटर की परीक्षा थी। इसके नाम पर ही वह रविवार की सुबह घर से निकला था। निकलने के बाद उसने अपने पिता को फोन पर पहले बताया कि पास के मौर्या कॉलोनी में हूं। फिर बताया कि तिलकामांझी में अपने दोस्त के पास पढ़ रहा है, इसलिए घर नहीं आ सकेगा। इस कारण घरवाले निश्चिंत थे।

चैटिंग से एकतरफा प्यार का हुआ खुलासा
पोखर के किनारे से पुलिस ने मृतक का मोबाइल, जैकेट और ईयरफोन बरामद किया है। मोबाइल बिना लॉक का था, जिससे परिजनों को घटना के संबंध में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जानकारी दी गई। पुलिस ने मोबाइल खंगाला, जिसमें लड़की से चैटिंग का आखिरी मैसेज था। पुलिस के अनुसार बंटी के मोबाइल चैट से लग रहा है कि मामला एकतरफा प्यार का है। बातचीत के अंश से पता चला है कि बंटी एक लड़की से प्रेम करता था। लेकिन वह लड़की किसी और को चाहती थी, इसलिए प्रेम में असफलता देख खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
INPUT : BHASKAR

