नवगछिया : जमीन विवाद में इस्माइलपुर के छोटी परबत्ता गांव में बुधवार रात करीब 8 बजे अपराधियों ने जेल से निकले हत्या के आरोपी महेंद्र मंडल को गोली मारकर जख्मी कर दिया। उसे परिजनों ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक बताई है।

परिजनों ने गोली मारने का आरोप महेंद्र के साढू गिरधारी मंडल व अन्य पर लगाया है। बताया कि महेंद्र शाम में गांव में था, इसी दौरान उसके साढू और अन्य लोगों ने अचानक महेंद्र के सीने में गोली लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महेंद्र को इलाज के लिए भागलपुर लाया।

डेढ़ साल पहले महेंद्र हत्या के एक मामले में जेल गया था। हालांकि परिजनों का कहना है कि महेंद्र को इस हत्या में फंसाया गया था। दोनों पक्षों में जमीन विवाद पर पंचायत होनी थी। 2018 में अपराधियों ने महेंद्र के भाई रामस्वरूप मंडल को भी गोली मारकर जख्मी कर दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *