भागलपुर व बांका से माल का उठाव करने आए ट्रक चार दिनों से खड़ा

27-naugachia-fci-godam-me-khra-trk

सभी मजदूरों का आधार कार्ड व सूची बनाने का दिया निर्देश

27-naugachia-fci-godam-k-bahr-hrtal-pr-baithe

नवगछिया : नवगछिया एफसीआई गोदाम से अनाज के उठाव को लेकर मंगलवार को मजदूरों द्वारा काम बंद कर दिया गया. मामला संवेदक व मजदूर दोनों से जुड़ा हुआ है. मजदूरों को चलाने के लिए गोदाम में तीन ठेकेदार है. जिसके अंदर में पच्चीस मजदूर काम करते हैं. गोदाम में सुबोध, लक्ष्मी व रामदेव के अंदर में मजदूर काम करते हैं. इसमें कुल 150 लेबर काम करते हैं. मगर अचानक 80 मजदूरों को हटा देने के बाद से मजदूरों ने लोडिंग का काम बंद कर दिया. मजदूरों का कहना था कि सभी मजदूरों को वापस काम पर रखा जाए. भागलपुर व बांका का नवगछिया एफसीआई गोदाम से ही उठाव किया जाता है. उठाव की अंतिम तिथि 31 दिसंबर होने के कारण उठाव की गति धीमी होने से ठेकेदार नाराज चल रहे थे. भागलपुर से उठाव के लिए संवेदक सुनील कुमार राजकुमार व अतुलानंद है. वहीं बांका से दो संवेदक संतोष और प्रदीप मंडल द्वारा अनाज का उठाव करवाया जा रहा है. जिसमें भागलपुर का बचा हुआ 24000 क्विंटल बांका का 21000 क्विंटल अनाज का उठाव 31 दिसंबर तक होना है. मगर संवेदकों के प्रतिनिधियों का कहना था कि करीब 4 दिनों से ट्रक गोदाम में आकर लगी है. मगर अनाज का उठाव नहीं हो रहा है. इसके अलावा आरोप लगाया गया है कि गोदाम अपने मन के अनुसार खुलता और बंद होता है.

प्रमंडलीय प्रबंधक अवनीश कुमार ने मामले के बारे में जानकारी ली

मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एफसीआइ के प्रमंडलीय प्रबंधक अवनीश कुमार ने बताया कि पहले से गोदाम में 90 मजदूर काम करते हैं. इसके बाद अचानक आस-पास के गांव का मजदूर आकर काम पर रखने की बात कर रहे थे, जिनकी जरूरत अभी नहीं है. वहीं चार दिन से उठाव नहीं होने के बात पर उन्होंने कहा कि उठाव हो रहा है. मगर कम उठाव हो रहा है. वहीं उन्होंने कहा कि ट्रक बिना परमिशन के अपने गाड़ी को अंदर घुसा देते हैं. जिससे इस तरह का काम होता है.

कहते हैं डीएसपी

मामले की जानकारी मिलने पर डीएसपी द्वारा मजदूरों के सरदार व प्रबंधक को नवगछिया थाना बुलाया गया. जहां मामले की जानकारी लेते हुए सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी मजदूरों का आधार कार्ड और नाम पता का रजिस्टर बनाकर एक कॉपी थाना में जमा करने को कहा गया. उन्होंने कहा कि गोदाम पर किसी भी प्रकार की कोई वारदात होने पर इसका जिम्मेवार सरदार व प्रबंधक होंगे और दोनों पर कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *