रंगरा| एनएच-31 पर शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे रंगरा चौक के समीप कटिहार से बांका जा रहा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर यात्री शेड में घुस गया। इस दुर्घटना में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं यात्री शेड गिर गया।
Total Downloads: 197
हादसे के बाद चालक भाग गया। मरे खलासी की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मखना गांव निवासी मो. इकराम के पुत्र मोहम्मद सलमान के रूप में की गई। सूचना पर थानाध्यक्ष महताब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को क्रेन से खींच कर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने खलासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

इधर, मदरौनी चौक के समीप एनएच-31 पर पूर्णिया की ओर से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में पूर्णिया जिले के जलालगढ़ निवासी उमेश पंडित गंभीर रूप से घायल हो गया।

