थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव में पिछले वर्ष हुए एक किसान की हत्या मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर पुलिस ने गुरुवार को डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया। फरार आरोपियों में इसी गांव के वरुण मंडल, सिपक मंडल और पिंटू मंडल शामिल हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 196
थानाध्यक्ष महताब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है। आरोपियों के परिजनों को कहा गया है कि आरोपी 15 दिनों में सरेंडर कर दें।
अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो दोबारा कोर्ट की अनुमति लेकर उनके घरों की कुर्की-जब्ती की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे हैँ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
