नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के यमुनीयां 14 नंबर रोड के पास में शनिवार को दो टेम्पो के बीच सीधी टक्कर हो जाने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं. घायलों में मुंगेर जिला के नौवागढ़ी के रामदेव मंडल, केदार मंडल, रणवीर मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा. जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार रामदेव मंडल की स्थिति काफी गंभीर थी. मामला पुलिस के संज्ञान में है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

