बिहपुर : बिहपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शुक्रवार को थाना क्षेत्र के लत्तीपुर इमली चौक 14 नंबर सड़क पर लत्तीपुर पछियारी टोला निवासी रामविलास यादव के पुत्र लालू कुमार यादव को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.
बिहपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है. मामले को लेकर बिहपुर थाने में कांड संख्या-56/21 दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है.

एएसआई उपेंद्र मुखिया को कांड का अनुसंधानकर्ता बनाए गए हैं. गिरफ्तार लालू ने पुलिस को बताया कि वह गौरीपुर गाँव के एक व्यक्ति से बिना नंबर की पैसन प्रो मोटरसाइकिल खरीदा था. बिहपुर पुलिस गौरीपुर के उस व्यक्ति का पता लगाने में जुट गई है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

