नवगछिया पुलिस जिले के तुलसीपुर के पास 2 टेम्पो की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत हो गई और 2 लोग जख्मी हो गए। मृतक रामदेव मंडल (60) मुंगेर के नौवागढ़ी का रहने का रहने वाला था। जख्मी केदार मंडल और रणवीर मंडल भी उसी गांव के रहने वाले हैं।

रामदेव मंडल अपने रिश्तेदार का लगन लेकर गौरीपुर गांव से नौवागढ़ी लौट रहा थे। रास्ते में तुलसीपुर के पास सामने से एक दूसरी टेम्पो ने टक्कर मार दिया। इसमें तीनों जख्मी हो गए। परिजनों ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रामदेव की मौत हो गई।

File

इस हादसे के बाद शादी भी रुक गई है। उधर, हादसे की जानकारी पाकर नौवागढ़ी से अन्य परिजन भागलपुर पहुंच गए। बरारी पुलिस ने जख्मी केदार मंडल का बयान लेकर संबंधित थाने को भेज दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *