नवगछिया : इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता 14 नंबर सड़क के पास से इस्माईलपुर एवं परबत्ता पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए टेम्पो पर लोड भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया है. टेम्पो पर से कुल 77.625 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. टेम्पो से शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने शराब एवं टेम्पो को जप्त कर लिया है. टेम्पो से मेग डवल 375 एमएल का 46 लीटर, रॉयल स्टेज 750 एमएल का 31.500 लीटर शराब बरामद हुआ है.

परबत्ता थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि टेम्पो से भारी मात्रा में विदेशी शराब तस्करी के लिए लाए जा रहे हैं. सूचना के आलोक में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान 14 नंबर सड़क के किनारे एक टेम्पो को खड़ा पाया गया. टेम्पो की तलाशी लेने पर उससे शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि टेम्पो से शराब बरामदगी के संदर्भ में इस्माईलपुर थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. वही इस संदर्भ में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

बिहपुर प्रंखड के लत्तीपुर पूयब पंचायत में रेलवे मैदान के पास मुरारी मंडल के बासा के समिपस्थ बास बिट्टा में जमीन के नीचे से बिहपूर थानाध्यक्ष दिनेश यादव के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 41 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई. मिली जानकारी के अनुसार प्रसाशन के द्वारा ओल्डमौंक के 750 एम एल के 19 बोतल एवं 375 एम एल के ब्लू स्ट्रोक के 22 बोतल शराब बरामद की गई.

शराब माफिया जमीन के निचे इन शराब की बोतलों को रखते थे एवं आवश्यकता अनुसार निकाल कर बेचते थे. थाना प्रभारी के द्वारा शराब रमन यादव, अमन यादव एवं मुरारी मंडल के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं तीनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रहीं है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *