पटना. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा में कहा कि भागलपुर में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना प्रक्रियाधीन हैं. उन्होंने कहा कि गया, मोतिहारी और पूसा के बाद चौथा केद्रीय विश्वविद्यालय भागलपुर में खुलेगा.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 504

उन्होंने कहा कि राज्य के परंपरागत विश्वविद्यालयों में सृजित पद के विरुद्ध विभिन्न विषयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन किया गया है.

आयोग द्वारा रिक्त 4638 सहायक प्राध्यापकों के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है. उन्होंने बताया कि यह सभी कार्य राज्य में शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिया किया जा रहा है.

अनुमंडलों में डिग्री कॉलेज की स्थापना

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सरकार पहले चरण में राज्य के सभी अनुमंडलों में डिग्री कॉलेज खोलने की पहल कर रही है.

उन्होंने बताया कि अनुमंडलों में डिग्री कॉलेज खुलने के बाद अगर विद्यार्थियों की संख्या अधिक होती है तो नये डिग्री कॉलेज खोलने पर विचार किया जा सकता है. वह विधानसभा में श्रीमती ज्योति के तारांकित प्रश्न का जवाब दे रहे थे.

उन्होंने सूर्यकांत पासवान के तारांकित प्रश्न के जवाब में बताया कि बेगूसराय जिला के बखरी अनुमंडल में डिग्री कॉलेज की भूमि हस्तांतरण का काम चल रहा है. उसके बाद भवन निर्माण का कार्य आरंभ होगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *