भागलपुर से पटना के जाने वाली बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की दो नई बसें भागलपुर डिपो पहुंच गई है। अभी मुख्यालय ने भागलपुर प्रमंडल को छह नई बसें दी हैं। इनमें दो भागलपुर, दो जमुई और दो बसें मुंगेर डिपाे से पटना के लिए चलेंगी।

गुरुवार से दाे नई डीलक्स बसें तिलकामांझी सरकारी बस स्टैंड से सुबह साढ़े छह और साढ़े सात बजे पटना के लिए चलेंगी। सभी बसें डीलक्स हैं। इनमें 42 सीटें हैं। एक सप्ताह में एक एसी और एक डीलक्स बस और भागलपुर काे मिल जाएगी।

एक सुल्तानगंज व दूसरी अमरपुर हाेकर जाएगी

भागलपुर से पटना के लिए नई बसों का किराया 335 रुपए होगा। एक बस सुल्तानगंज, तारापुर, मंगुेर, बख्तियारपुर होते हुए जबकि दूसरी बस अमरपुर, इंगलिश मोड़, बांका, जमुई, शेखपुरा होते हुए पटना जाएगी। पहले से चलने वाली बसों का समय भी सुबह का है। लेकिन इनका किराया 251 रुपए है। नई बस डीलक्स है। इसलिए किराया ज्यादा है।

रात में एसी बस चलाने की तैयारी, 370 रुपए होगा किराया
अब एक एसी और एक डीलक्स बस और एक सप्ताह में भागलपुर पहुंचेगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि आनेवाली एसी बस काे रात 9 बजे चलाया जाएगा। उसका पटना का किराया 370 रुपए होगा। निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम नारायण दुबे ने बताया कि ये बसें ग्रामीण क्षेत्र होते हुए पटना जाएंगी।

लगा है अलार्म, सिगरेट पीने पर बज उठेगा : नई बसें जीपीएस व ईफाई सिस्टम से लैस है। जीपीएस बताएगा कि बस कहां पर है और वाईफाई से यात्री काे इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। बसों में सामान रखने के लिए बेहतर जगह है। दो सीसीटीवी कैमरा व एक एलसीडी लगा है। इससे चालक गाड़ी के अंदर और बाहर की गतिविधि देख सकते हैं। बस के अंदर अर्लाम लगा है। काेई यात्री सिगरेट पीयेंगे ताे यह बजने लगेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *