रंगरा – रंगरा पुलिस ने तीनटेंगा दियारा के लाल साहब गंगा दियारा में छापेमारी कर एक शराब भट्टी को ध्वस्त कर मौके से ही 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में करारी तीनटेंगा निवासी पप्पू कुमार मंडल और झल्लूदास टोला निवासी लूखो मंडल है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 371
जानकारी देते हुए नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि पुलिस ने 35 लीटर देसी शराब और शराब बनाने के उपकरण जैसे गैस सिलेंडर, चूल्हा, ड्रम भी बरामद किया है. छापेमारी अभियान में रंगरा थाने के थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक महताब खान समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

