लोक जनशक्ति पार्टी (सेकुलर) के नेताओं के नेतृत्व में प्रखंड के विस्थापितों ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को रंगरा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इसमें प्रखंड के विस्थापित और भूमिहीन भी शामिल हुए। विस्थापितों ने कहा कि हम पांच साल से ट्रैक किनारे रह रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक जमीन नहीं दी।

वहीं लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश शर्मा और जिलाध्यक्ष रिंकू पासवान ने कहा कि गंगा और कोसी के कटाव से विस्थापित हुए जहांगीरपुर बैसी, कौसकीपुर सहौरा, भवानीपुर, मुरली, तिनटंगा के लोगों को अब तक सरकार ने पुनर्वास के लिए जमीन मुहैया नहीं कराया है। नेताओं ने विस्थापितों को जल्द जमीन मुहैया कराने की मांग की। विस्थापितों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी तो वे आंदोलन करेंगे।

इसके अलावा बंधोपाध्याय आयोग की सिफारिशों को लागू करने, भूमिहीनों को एक एकड़ जोत जमीन मुहैया कराने की मांग की गई। धरने के बाद शिष्टमंडल बीडीओ और सीओ को मांगों से संबंधित ज्ञाप सौंपा। धरने को दलित नोनिया शोषण मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बमबम दास ने भी संबोधित किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *