गोपालपुर| लतरा गांव में शनिवार की रात आग से चार मोटरसाइकिलें जल गईं। आसपास के लोगों ने बालू और पानी से आग पर काबू पाया। पीड़ित नीरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को भाई की शादी नवगछिया में हो रही थी। परिवार के पुरुष सदस्य बारात गए थे।

रात करीब 12:00 बजे घर से फोन आया कि बाइक में आग लग गई है। इसके बाद वह घर पहुंचा तो देखा कि चारों बाइक जलकर खाक हो चुकी थी। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है। घर वालों को आशंका है कि असामाजिक तत्वों ने ही बाइक में आग लगा दी।

वहीं खरीक के नवादा में लगी आग में 6 घर जल गए। इस घटना में जहां लोगों के घर में रखा सारा सामान राख हो गया वहीं 11 मवेशी भी आग में झुलसकर मर गए। घटना की सूचना पर पूर्व जिला पार्षद विजय मंडल, पंसस प्रमोद मंडल, समाजसेवी दीपक रंजन पहुंचे और फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।

आग से हरिलाल मंडल, छोटेलाल मंडल, लखन मंडल, मिथिलेश मंडल, विलास मंडल एवं दीपक मंडल के घर राख हो गए। पीड़ितों का कहना है कि इससे उन्हें लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दीपक रंजन ने पीड़ित परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। वहीं घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *