रंगरा : रंगरा ओपी क्षेत्र के मुरली चौक के समीप दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक जमुई जिले के मसोहड़ी रोड निवासी रंगरा प्रखंड के ब्लॉक कोडिनेटर अवधेश आचार्य है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो की मदद से उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया.
Total Downloads: 197
जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. अवधेश के सर में काफी गहरी चोट आई है. सर में चोट होने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

जानकारी मिली है कि ब्लॉक कोडिनेटर अवधेश अपनी मोटरसाइकिल से रंगरा ब्लॉक जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने उसे धक्का मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर घटना की सूचना मिलने पर रंगरा पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुच कर आवश्यक कार्रवाई की है.

