दोस्ती के बाद हुआ प्यार तो झारखंड की मुस्लिम लड़की ने तोड़ी मजहब की दीवार और बिहार के बेगूसराय के हिंदू लड़के संग प्रेम विवाह किया। हिंदू रीति रिवाज से नौलखा मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। यह जिले में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि लड़की साहेला परवीन उर्फ शालिनी झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले के रहने वाली है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 504

उसने अब शालिनी कुमारी बन बेगूसराय के नौलखा मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ जिले के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया गांव के रहने वाले सोहन कुमार से शादी की है। सोहन हजारीबाग में नन बैंकिंग में काम करता था। डेढ़ साल पहले दोनों में दोस्ती हुई। प्यार के बाद साहिला परवीन सोहन के साथ बेगूसराय पहुंची व मंदिर में शादी रचा ली।

लड़के के परिवार वाले शादी समारोह में शामिल रहे। यह शादी जय मंगला वाहिनी सामाजिक संगठन के बैनर तले संपन्न हुई। नवविवाहित प्रेमी जोड़े ने कहा कि मंदिर में शादी के बाद वे कोर्ट मैरिज के लिए कागजी कार्रवाई करेंगे। संगठन के लोग भी मंदिर में शादी के दौरान मौजूद रहे। दुर्गावाहिनी के सदस्य अवनीश कुमार ने बताया कि सोहन ने मोबाइल से बताया कि वह शादी करना चाहता है। जांच पड़ताल के बाद उसकी शादी कराने में सहयोग दिया गया।

Input: Live Hindustan

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *