नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो श्रीपुर में शनिवार की देर रात 11:00 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से चार लोगों का घर जलकर राख हो गया है. इस अगलगी में श्रीपुर के विकास कुमार, रोहित कुमार, सिंटू कुमार एवं लूचो कुमार का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया है. आग की चपेट में आने से चार बकरी के झुलस जाने के कारण मौत हो गई.

साथ ही सभी लोगों के घर का सभी सामान जलकर राख हो गया है. देर रात आग लगने के बाद श्रीपुर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई पुलिस द्वारा अग्निशामक की गाड़ी को भेजा गया. जहां स्थानीय लोगों एवं अग्निशामक के द्वारा आग पर काबू पाया गया. वार्ड पार्षद नागेश्वर सिंह ने बताया कि आग लगने से चारों लोगों का घर का सभी सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया.

अगलगी में लाखों की क्षति हुई है. आग लगी कि घटना के बाद रविवार को उन्होंने पीड़ित परिवार को अपने निजी कोष से सूखा राशन चावल, दाल, आलू और तेल मसाला उपलब्ध कराया. वही उन्होंने प्रशासन से अग्नि पीड़ित परिवारों को आपदा के तहत मिलने वाली सहायता राशि दिए जाने की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *