बिहपुर- थाना क्षेत्र के विक्रमपुर से बिहपुर पुलिस ने भारी मात्रा में 101.200 लीटर विदेशी शराब बरामद किया पुलिस ने इस कार्रवाई में दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराब तस्कर विक्रमपुर निवासी मनोज यादव एवं अभिराज कुमार दोनों बाप बेटे है।

पुलिस ने मनोज यादव के घर से ही शराब बरामदगी की है।उसके घर से रिज़र्व 7 रेयर विस्की 180 एमएल का 240 बोतल, 375 एमएल का 144 बोतल,मेडेवेल्स 180 एमएल का 25 बोतल कुल 409 बोतल विदेसी शराब बरामद किया.

बिहपुर इंस्पेक्टर अमर विश्वास ने बताया कि बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विक्रमपुर में शराब तस्कर भारी मात्रा में विदेशी शराब को तस्करी के लिए स्टॉक किए हैं जिसके बाद त्वरित थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब सहित दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दोनों शराब तस्कर को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *