नवगछिया । बार एसोसिएशन नवगछिया में चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जबकि महासचिव पद पर एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है। निर्वाचन पदाधिकारी सह अधिवक्ता रामजी मिश्रा ने बताया कि अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 21 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर दो दिन हुए नामांकन में विभिन्न पदों के कुल 51 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें अध्यक्ष के एक पद के लिए तीन अभ्यर्थी, उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए छह अभ्यर्थी, महासचिव के एक पद के लिए छह अभ्यर्थी, संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए चार अभ्यर्थी, सहायक सचिव के तीन पद के लिए चार अभ्यर्थी, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए दो अभ्यर्थी, कार्यकारिणी समिति सदस्य के सात पद के लिए नौ अभ्यर्थी, वरीय कार्यकारिणी सदस्य के पांच पद के लिए छह अभ्यर्थी, अंकेक्षक के दो पद के लिए तीन अभ्यर्थी, पुस्तकालय समिति के एक पद के लिए तीन अभ्यर्थी, निगरानी समिति सदस्य के तीन पद के लिए पांच अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया है।

निर्वाचित पदाधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को 12:00 बजे स्क्रूटनी के बाद वैध अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 12:00 बजे के बाद संध्या 4:00 तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। 27 मार्च को सभी पदों के प्रत्याशियों की फाइनल सूची प्रकाशित की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *