नवगछिया : नवगछिया की ऐतिहासिक खिरनय नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये नवगछिया अंचल स्तर से नापी करवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. नापी के कार्य में नवगछिया के अमीन के अलावा नारायणपुर के अमीन के साथ नवगछिया के हल्का कर्मचारी मो शाहबुद्दीन को लगाया गया है. नापी का कार्य मख्खातकिया नगर परिषद कार्यालय के पीछे मांस हाट के पास से शुरू किया गया है.
Total Downloads: 102
नवगछिया के अंचलाधिकारी विश्वास आनंद ने गुरुवार को मौके पर पहुंच कर स्थलीय जायजा लेते हुए नापी के कार्य का भी जायजा लिया है. अंचलाधिकारी ने कहा कि नापी का कार्य जल्द ही पूरा कर लिए जाने की संभवना है.


कार्य तेजगति से हो उसके लिये नारायणपुर के अमीन को भी एक सप्ताह के लिये इसी कार्य प्रतिनियुक्त किया गया है. अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट होते ही अतिक्रमण करने वालों को नोटिस किया जाएगा.
