नवगछिया : नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने अवैध शराब बरामदगी के एक मामले में लापरवाही बरते जाने को लेकर नवगछिया थाना के एएसआई रंजन गुप्ता को निलंबित कर दिया है. एसपी ने नवगछिया थाना के केस रिभ्यू के दौरान एएसआई रंजन गुप्ता को शराब के एक मामले में लापरवाही पाई. लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने एएसआई रंजन गुप्ता के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की.

मालूम हो कि बीते वर्ष अक्टूबर माह में हुए सड़क दुर्घटना के बाद नवगछिया पुलिस ने मोटरसाइकिल को धक्का मारने वाले एक 407 मालवाहक गाड़ी को पकरा था. पुलिस ने गाड़ी पकड़ने के बाद उसपर लदे सामग्री की जांच मौके पर नहीं किया था और वाहन को जब्त कर पुलिस लाइन में लाकर रख दिया था.

इसके बाद दूसरे दिन संध्या समय उक्त गाड़ी में शराब होने की सूचना मिली तो पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली. गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से भाड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *