लखीसराय में एक युवक को अगवा कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना चानन प्रखंड क्षेत्र के जानकीडीह बेलदरिया की है। आरोप है कि युवक को उसकी प्रेमिका के 2 भाई अगवा कर बहियार ले गए फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसके गले में गमछे का फंदा लगाकर मार डाला। शुक्रवार सुबह टहलने के लिए गए लोगों ने युवक की लाश देखी तो इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चानन थानेदार वैभव कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है। आरोपी लड़की को हिरासत में ले लिया गया है। लड़की का कहना है कि उसके 2 भाइयों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। मृतक की पहचान बेलदरिया गांव के बुद्धन बिंद का 20 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार उर्फ छोटू के रूप में की हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव की एक लड़की से सचिन कुमार का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात लड़की के परिजनों को खटक रही थी। दोनों के परिवार के बीच कुछ दिन पहले इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था। लड़की के घरवालों ने सचिन को उनकी लड़की से दूर रहने चेतावनी भी दी थी। गुरुवार को एक शराब कारोबारी से सचिन का झड़प हुआ। वह अपने एक दोस्त बुलबुल के साथ बाइक से उसका पीछा कर कछुआ कोड़ासी गांव की ओर गया था। वहां से लौटने के बाद घर के बगल मनरेगा भवन के छत पर रात में सोने चला गया था। सुबह में बहियार शव मिला। ग्रामीणों का कहना है कि लड़की के दो भाइयों ने ही सचिन की हत्या की है।

मृत युवक के भाई शिवबालक विंद ने बताया कि वह रोज रात को मनरेगा भवन के छत पर सोता था। सुबह काफी देर तक जब नहीं लौटा तो उसे छत पर ढूंढ़ने गए लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने उसके मौत की सूचना दी। परिजनों की मांग है कि पुलिस हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *