जाह्नवी चौक के समीप महादेवपुर गंगा घाट पर नहाने दौरान एक 17 वर्षीय छात्रा की नदी में डूबने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर पहुंचे पूर्व जिप सदस्य विजय कुमार मंडल की पहल पर स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकला।

मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। छात्रा पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के मैखना गांव निवासी विभूति कुमार गुप्ता की पुत्री वंदना कुमारी है।

जानकारी अनुसार छात्रा शुक्रवार को जारी हुई इंटर परीक्षा रिजल्ट में प्रथम श्रेणी से पास की थी। इसी खुशी में अपने माता-पिता समेत कुछ सहेलियों के साथ गंगा नहाने आई थी। जहां नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह नदी में डूब गई। छात्रा की मां रूबी देवी समेत पिता, सहेली व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *