नवगछिया। नवगछिया बाजार के मस्जिद रोड में जमीन खरीद बिक्री को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।मारपीट की घटना में बंटी पोद्दार और अरुण कुमार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है जिसमे बंटी पोद्दार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलो को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनो को मायागंज अस्पताल भागलपूर भेजा गया है। मामला 20 लाख लेकर भी जमीन नही लिखने को लेकर है।

बताया जाता है कि बंटी पोद्दार पैसा लेकर जमीन नही लिख रह है। वही घायल बंटी पोद्दार का कहना कि जमीन के साथ साथ समान भी लिखवाने के दबाब के कारण विवाद हुआ है। इस सबन्ध में दोनों पक्षो के द्वारा नवगछिया थानां में आवेदन दिया है।


