नवगछिया – नवगछिया के मासिक अपराध गोष्ठी में किए गए ओवर ऑल अपराध समीक्षा में रंगरा के थानाध्यक्ष महताब खान को बेस्ट थानाध्यक्ष का पुरस्कार दिया गया है. मालूम हो कि लगातार तीन बार से रंगरा के थानाध्यक्ष महताब खान को ही बेस्ट थानाध्यक्ष का पुरस्कार मिल रहा है.

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि गिरफ्तारी, कांडों का त्वरित निष्पादन, विधि व्यवस्था संधारण, मास्क और वाहन चेकिंग अभियान, गश्त अभियान में रंगरा थाना का नवगछिया पुलिस जिले में सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है. आए दिन उम्मीद की जा रही है कि नवगछिया पुलिस जिले के अन्य थानाध्यक्ष भी अच्छा काम करेंगे.

रंगरा के थानाध्यक्ष महताब खान ने लगातार तीसरी बार बेस्ट थानाध्यक्ष का पुरस्कार मिलने के बाद कहा कि वरीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देश के साथ-साथ उनकी पूरी टीम का सहयोग उन्हें मिल रहा है इस कारण वे अच्छा कर पा रहे हैं. आगे और अच्छा करने के लिए वह खास रणनीति पर काम कर रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *