नवगछिया। परबत्ता थाना के विक्रमशीला सेतु पहुंच पथ पर जगतपुर के पास टेक्नो मिशन स्कूल से सटे एचपी पेट्रोल पंप के पास दुर्घटना ग्रस्त ट्रक में भारी मात्रा में शराब पुलिस ने बरामद की है। परबत्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि संध्या चार बजे पहुंच पथ पर यूपी नंबर की एक ट्रक ने आगे खड़ी ट्रक के पीछे से जोड़दार टक्कर मारी। दुर्घटना के बाद आगे वाली ट्रक भाग गयी।
Total Downloads: 375
जबकि पीछे से धक्का मारने वाले ट्रक का इंजन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण ट्रक वहीं खड़ी हो गयी। ट्रक पर धान का भूसा भरा हुआ था। भूसा के अंदर खोजबीन पर भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। ट्रक के ऊपर नीचे भूसा था जिसके बीच में शराब छुपाकर लायी जा रही थी।

परबत्ता पुलिस बरामद शराब की गिनती कर रही है। एसपी एसके सरोज ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ है। परबत्ता पुलिस बरामद शराब के विषय मे जांच पड़ताल कर रही है।

