नवगछिया बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता जयनारायण यादव एवं महासचिव पद पर अधिवक्ता सुरेंद्र नारायण मिश्रा विजयी हुए। निर्वाची पदाधिकारी सह वरीय अधिवक्ता रामजी मिश्रा ने संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी के विजयी होने की घोषणा करते हुए प्रमाण पत्र दिया। निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली।
Total Downloads: 185
कुल 510 मतदाताओं में 419 मतदाताओं ने अपना मतदान किया। संध्या पांच बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर विजयी हुए अधिवक्ता जयनारायण यादव को कुल 278 मत प्राप्त हुए। जबकि दूसरे स्थान पर अधिवक्ता राकेश चौधरी को 128 मत प्राप्त हुए। वहीं महासचिव पद पर विजयी हुए अधिवक्ता सुरेंद्र नारायण मिश्र को कुल 246 मत प्राप्त हुए। जबकि दूसरे स्थान पर रहे अनुज कुमार चौधरी को 71 मत प्राप्त हुए हैं।

संयुक्त सचिव के तीन पदों पर अधिवक्ता नंदलाल यादव, कुंदन कुमार चौधरी, उदयकांत कुमर विजयी हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता सतीश चंद्र झा विजयी हुए हैं। निगरानी समिति में सुमित कुमार विडवांनिया, राजकिशोर पोद्दार एवं मनोज कुमार विजयी हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर तपेश झा, चन्द्र भानु सिंह अंकेक्षक पद पर जयनारायण यादव, बीरबल सिंह विजयी हुए। इसके अलावा अन्य पदों के लिए देर रात तक मतगणना की प्रक्रिया निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में चल रही थी।

