नवगछिया। भाकपा माले कदवा इकाई ने कर्मचारी संजय कुमार यादव की हत्या ।के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मांग किया है कि उनके परिजनों को पचास लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी मिले। हत्या के दोषी पूरन झा प्रशिक्षु एसपी ,प्रमोद शाह थाना अध्यक्ष बरारी पर 302 का मुकदमा चले और उनकी गिरफ्तारी हो।
Total Downloads: 176
दूसरी तरफ बीते रात में तेतरी गांव में सुभाष मंडल, संजय मंडल, वीरमादेवी, शोभा देवी रूपा कुमारी वगैरह पर अपराधियों ने घर में घुसकर के पीटा और सुभाष मंडल का गला तलवार से काट दिया जिसमें सुभाष मंडल की मौत हो चुकी है। भाकपा माले मांग करती है कि सुभाष मंडल के परिजनों को 15 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी मिले।

अपराधी की गिरफ्तारी के साथ स्पीडी ट्रायल चला करके सजा दिलाई जाये इस कार्यक्रम के तहत हम भाकपा माले की ओर से मांग करते हैं कि विशेष सशस्त्र अधिनियम बिहार से वापस किए जाएं और बिहार को पुलिस राज के हवाले करने की साजिश के खिलाफ भाकपा माले आंदोलन चलाने का संकल्प लेती है ।इस कार्यक्रम में बिंदेश्वरी मण्डल, रामदेव सिंह रविन्द्र मिश्रा,अनिल यादव आदि शामिल थे।

