बिहपुर – प्रखंड के जयरामपुर के ऐतिहासिक गुवारीडीह टीले को बचाने के लिये जलसंसाधन विभाग द्वारा किये जा रहे धारा परिवर्तन और कटाव निरोधक कार्य का जायजा मंगलवार को बिहपुर विधानसभा के विधायक ई कुमार शैलेन्द्र ने लिया है. मौके पर विधायक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि उन्हें सूचना मिली है कि गुवारीडीह बहियार में अपराधी चहल कदमी करते हैं. विधायक ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पूरा प्लॉट खाली कर दें, नहीं तो निश्चित रूप से भोंगेंगे. उन्होंने कार्य कर रहे संवेदक को आश्वस्त करते हुए कहा है कि वे खुलकर गुणवत्तापूर्ण कार्य करें.

वह हमेशा से अपराधियों को सबक सिखाते रहे हैं और अगर अपराधी कुछ हरकत करते हैं तो निश्चित रूप से उन्हें गंभीर सबक दिया जाएगा. मालूम हो कि गुवारीडीह में कटाव निरोधक कार्य काफी पहले शुरू हो गया था तो पिछले दिनों कोसी की धार को परिवर्तित करने के लिए थी कार्य शुरू कर दिया गया है. मंगलवार को विधायक के साथ कार्यपालक अभियंता भी मौजूद थे. विधायक ने कहा कि गुवारीडीह प्रोजेक्ट उनका ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है.

धारा परिवर्तित हो जाने से गुवारीडीह के टीला पूरी तरह से सुरक्षित हो ही जाएगा तो दूसरी तरफ इलाके के 2 दर्जन गांवों को भी सुरक्षित करते हुए हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन को बचाया जा सकेगा. विधायक ने कहा कि वर्तमान में कई ऐसे किसान है जिनके खेतों से कोसी नदी प्रवाहित हो रही है. धारा परिवर्तित हो जाने के बाद ऐसे किसान अपनी रैयती जमीन पर पुनः खेती कर पाएंगे.

विधायक ने कहा कि यहां पर चल रहे कार्य की बाबत उन्होंने जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों और ठेका एजेंसी के पदाधिकारियों से बातचीत की है निश्चित रूप से 15 से 20 मई तक धारा मोड़ने का कार्य पूर्ण हो जाएगा. विधायक ने कहा कि धारा परिवर्तन का कार्य पूर्ण होने के बाद कोसी अपने पुराने रास्ते से बहेगी. नई धारा छह किमी लंबी, तीस मीटर चौड़ी और छह मीटर गहरी होगी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रभूनंदन चौधरी, भाजयुमो रुपेश कुमार रुप, गोपाल चौधरी, विक्की चौधरी, कल्याण झा ,ज्ञान चौधरी अभिषेक कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *