नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर 12 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार शराब तस्कर थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी कुंदन कुमार है. नवगछिया थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली थी कि श्रीपुर निवासी कुंदन कुमार देशी शराब का धंदा करता है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 171
सूचना के आलोक में पुलिस टीम के द्वारा उसके घर के पीछे बने झोपड़ी में छापेमारी की गई. इस दौरान झोपड़ी से 12 लीटर देशी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से कुंदन को गिरफ्तार भी कर लिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब बरामदगी को लेकर थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

