नवगछिया : गोपालपुर थाना अंतर्गत 14 नंबर सड़क पर बाबू टोला कमला कुंड गांव के पास कार की टक्कर से जख्मी हुई कमलाकुंड गांव की आगो देवी की मौत बुधवार को इलाज के दौरान भागलपुर मायागंज अस्पताल में हो गई। आगो देवी गोपालपुर गांव की ओर से अपने घर कमलाकुण्ड जा रही थी।

नवगछिया की ओर से आती बिना नंबर की मारुति कार ने धक्का मार दिया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचाया था। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि कार का पता लगाया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *