नवगछिया : ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर हुए सड़क दुर्घटना में इटहरी बाराहाट निवासी गणेश यादव 58 वर्ष पिता स्वर्गीय बिसो यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची ढोलबज्जा पुलिस ने गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल
Total Downloads: 101
में भर्ती कराया.

जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार गणेश यादव बाबा विशु राउत धाम दूध अर्पित करने के लिए गए हुए थे. लौटने के क्रम में बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ सड़क पर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

