नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पदस्थापित एएनएम मुंगेर जिला के तारापुर निवासी सुषमा का सोमवार को नवगछिया अस्पताल स्थित उनके क्वाटर में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार एएनएम पिछले कुछ दिनों से उसकी तबियत खराब हो गई थी। उसे सर्दी खांसी बुखार था जिसकी दवाई ले रही थी लेकिन सुधार नहीं था।
Total Downloads: 167
चार दिन पहले एएनएम का एंटीजन किट से कोविड 19 जांच भी किया गया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सोमवार की सुबह अचानक उसकी तबियत एकएक बिगड़ गई। इसके बाद जबतक उसे अस्पताल में उसका इलाज आरंभ किया गया

तबतक उसकी मौत हो गई। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि एएनएम की मौत हुई है। सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा उनके शव को अपने घर लेकर गए।

