नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल में कोरोना रोगियों की संख्या में दिन ब दिन इजाफा होता जा रहा है. गुरुवार को अनुमंडल के विभिन्न पीएचसी में किये गए कोरोना टेस्ट में कुल 44 लोग कोरोना संक्रमित में हैं. इनमें गोपालपुर से दो, रंगरा से सात, बिहपुर से पांच, खरीक से एक, नारायणपुर से 13 और नवगछिया से 16 लोग शामिल हैं.

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से कोरोना संक्रमण के सामने आए कुल 16 मामले

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किये गए कोरोना जांच में गुरुवार को कुल 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार मख्खतकिया से एक, नया टोला से दो, नवगछिया शहर से पांच, श्रीपुर से एक, परवत्ता से एक, नगरह से दो, अनुमंडल अस्पताल का एक चिकित्सक, तेतरी से एक, एक महिला अस्पताल कर्मी, खगड़ा से एक कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *