नवगछिया : नवगछिया में शनिवार को एक साथ 49 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को कोरोना से संदर्भित चिकित्सा मुहैया कराने के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस से उसे घर तक होम कवरन्टीन के लिए पहुचा दिया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
संक्रमित पाए गए मरीज पुलिस पदाधिकारी सहित नवगछिया शहर सहित नगरह, नवादा, भवानीपुर, हड़नाथचक, सिंघिया मकंदपुर, तेतरी, पकरा, श्रीपुर गांव के है। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध कराकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

