नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के अभिया पंचगछिया पंचायत में आरसीडी रोड और अभिया डिमहा व इस्माइलपुर को जोड़ने वाली सड़क में पुलिया के निर्माण को लेकर गड्ढा खोद दिए जाने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगो का कहना है कि सड़क पर एक पुलिया के निर्माण किया जाना है। पुलिया के निर्माण कार्य आरंभ करने को लेकर 20 दिन पहले गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है।

गड्ढा खोदे हुए 20 दिन बीत गए है लेकिन कार्य को अबतक आरंभ भी नहीं किया गया है। इसके अलावा गड्ढा खोदने के बाद बगल से डायवर्शन का भी निर्माण नहीं किया गया है। डायवर्सन नहीं होने के कारण आवागमन की काफी असुविधा हो रही है।

लोगों ने कहा कि अभी फसल की तैयारी करने का समय है। सड़क पर गड्ढा होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने स्थानीय प्रशासन से सड़क के बगल में डायवर्सन निर्माण करवाकर तत्काल आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त कारवाने की मांग की है। लोगो का कहना है कि डायवर्सन निर्माण होने से किसानों को काफी सहूलियत होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *