नवगछिया : नवगछिया शहर में देर रात एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में नाइट कर्फ्यू का जायजा लिया गया. इस दौरान एसडीपीओ दिलीप कुमार सहित नवगछिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं पुलिस बल शामिल थे. इस दौरान शहर में पुलिस पदाधिकारी ने दो दुकानों को खुला पाया. दोनो दुकान में कोविड 19 के नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा था. दोनो दुकानों को खुले पाए जाने के बाद एसपी के निर्देश पर दोनो दुकान को सील किया गया.

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि लाइट कर्फ्यू के निरीक्षण के दौरान शहर के हरिया पट्टी में एक किराना दुकान और एक कपड़े का दुकान खुला पाया गया. आधा दूकान खोल कर दुकानदार द्वारा दुकान को संचालीत किया जा रहा था. दुकान में लोगों की काफी भीड़ थी. कोविड नियमों का भी उल्लंघन किया जा रहा था. इस संदर्भ में नवगछिया थानाध्यक्ष को दुकान को सील करने के साथ साथ दोनो दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है एसपी ने कहा कि शहर में लगातार पुराना संक्रमण की वृद्धि जारी है.

ऐसी स्थिति में थोड़ी सी भी लापरवाही स्थिति को बेकाबू कर सकती हैं. इसलिए पुलिस प्रशासन स्तर से कोविड-19 का सख्ती से पालन कराया जाएगा. कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड नियमों का एवं नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन करें.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *