नवगछिया में कोरोना के बढ़ते मामलाें काे देखते हुए प्रशासन ने नवगछिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। नवगछिया एसडीओ अखिलेश कुमार ने डीएम के निर्देश पर 25 मार्च को की मुख्य बाजार में चारों तरफ बैरिकेडिंग कर सील कर दिया था। ताकि बाजार में भीड़ न हाे। लेकिन मंगलवार काे गाेपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की जिद के अागे प्रशासन काे अपने ही नियमों काे ताेड़ना पड़ा।
Total Downloads: 172
विधायक ने अपनी रसूख का हवाला देते हुए कंटेनमेंट जाेन से अपना काफिला निकालने के लिए बैरिकेडिंग तक हटावा दी। मंगलवार की देर शाम करीब सात 7:30 बजे गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल अपने काफिले के साथ नवगछिया बाजार होते हुए स्टेशन के रास्ते निकले। इसी क्रम में स्टेशन के पास बैरिकेडिंग देख अपनी गाड़ी रोकी। और अपने साथ के गार्ड को बैरिकेडिंग हटवाने का निर्देश दिया।
वह खुद भी गाड़ी से उतरे। मौके पर तैनात लोगों से अपशब्द कहे। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की नींद खुली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक ने पहले पूछा की बैरिकेडिंग किसने लगाई? इसके बाद प्रशासन को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। आनन-फानन में विधायक के गार्ड ने बैरिकेडिंग को हटाकर किनारे कर दिया। ताकि विधायक का काफिला आगे बढ़ सके।

प्रशाासन की सुस्ती से लोगों में नाराजगी
विधायक के मनमाने रवैये से आम लोगोें में रोष है। उनका कहना है कि एक ओर तो प्रशासन उनके खिलाफ सख्ती कर रहा है। कारोबार प्रभावित हो रहा है। परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, विधायक और अन्य प्रभावशाली लोगों के सामने मूक दर्शक बना हुअा है। विधायक सरेआम बैरिकेडिंग खोल कर अपने लिए रास्ता बना लेते हैं और कोई कार्रवाई नहीं होती है।
हालांकि, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बार फिर बैरिकेडिंग लगा दी। नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार, नवगछिया थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। एसपी सुशांत सरोज ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है नवगछिया एसडीपीओ और एसडीओ घटना की जांच करेंगे जांच के उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। नवगछिया में कंटेनमेंट जाेन होकर अपना काफिला निकाला, एसपी ने कहा- मामले की जांच होगी

