इलाके के ट्रैक्टर मालिकों ने गोपालपुर थाने की पुलिस पर एक ही मामले में दो तरह की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। ट्रैक्टर मालिकों का कहना है कि पुलिस पैसा नहीं देने पर वाहनों का चालान काटती है। वाहन मालिकों ने बताया कि थानाध्यक्ष भारत भूषण पांच दिन पहले सैदपुर निवासी राजेश झा उर्फ बांके झा के दो ट्रैक्टर पकड़कर थाना ले गए थे। ट्रैक्टर पर मिट्टी लोड था।

जब ट्रैक्टर मालिक थाना पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने कहा कि ट्रैक्टर अवैध रूप से चिमनी भट्ठा में मिट्टी लेकर जा रहा था। इसलिए दोनों ट्रैक्टरों को पकड़ा गया है। उसका चालान काट दिया गया है, इसके लिए अब डीटीओ से आप संपर्क करें। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को सैदपुर दुर्गा स्थान के पीछे जेसीबी से मिट्‌टी काटकर एक दर्जन ट्रैक्टर और हाईवा मिट्‌टी लोड कर थाने के सामने से देर रात चिमनी भट्ठा जा रहे थे।

इसकी शिकायत पूर्व में पकड़े गए ट्रैक्टर मालिकों ने पुलिस को फोन कर की, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। थानेदार भारत भूषण को जब फोन पर इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने पहले तो कहा कि जहां मिट्टी काटी जा रही है वह जमीन किसकी है। अगर जमीन मालिक को कोई एतराज नहीं है तो आपको क्या दिक्कत है?

ट्रैक्टर मालिकों ने कहा-एसपी से करेंगे शिकायत

ग्रामीणों और ट्रैक्टर मालिकों का कहना है कि दोनों मामले एक हैं, बावजूद थानेदार ने रात में धड़ल्ले से चल रहे ट्रैक्टरों को नहीं पकड़ा। पूर्व में पकड़े गए ट्रैक्टर मालिकों का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में पैसे की मांग की थी। नहीं देने पर चालान काट दिया। और देर रात जब ट्रैक्टर चल रहे हैं उनके द्वारा पूर्व में ही पैसा दे दिया गया है इसलिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी शिकायत वे एसपी सहित वरीय पदाधिकारी से भी करेंगे।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

गोपालपुर पुलिस और थानेदार ने अगर इस तरह का काम किया है तो यह गलत है। मुझे इसकी जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। -सुशांत कुमार सरोज, एसपी, नवगछिया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *