रंगरा – रंगरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 भवानीपुर टावर चौक के पास एक कार के धक्के से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग घायल हो गए हैं. घटना के तुरंत बाद कार चालक ने ही दुर्घटनाग्रस्त सभी लोगों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया और सबों का इलाज करवा कर उसके गंतव्य के लिए प्रस्थान करवाया.

जिसके कारण घायल लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की. घायलों में हाजीपुर निवासी क्रांति कुमार राय, बबिता देवी, सोनाक्षी कुमारी शामिल हैं. रंगरा थाने के थानाध्यक्ष महताब खान ने कहा कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर थी और दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर लिया है. जानकारी मिली है कि मोटरसाइकिल पर सवार सभी लोग पूर्णिया से हाजीपुर जा रहे थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *