खरीक | कटिहार-बरौनी रेलखंड पर खरीक के बगड़ी गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर खरीक पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की।

लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे तक पहचान नहीं होने पर उसका दाह-संस्कार कर दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *