कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के देखते हुए बीएड में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 15 जून की गई है। हालात ठीक नहीं हुए तो आगे भी बदलाव होंगे। पहले के शेड्यूल के तहत 30 मई को परीक्षा होनी थी। आवेदन की तिथि भी बढ़ाकर 25 मई तक कर दी गई है। शुक्रवार को स्टेट नोडल विवि एलएन मिथिला के कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
Total Downloads: 166
स्टेट नोडल अधिकारी प्रो. अशोक मेहता ने कहा, आवेदन की अंतिम तिथि 7 तक थी। इसे बढ़ा दिया गया है। बिना फाइन के छात्र 25 मई तक, जबकि 26 से 28 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करेंगे। प्रदेश के विभिन्न विवि के साढ़े 3 सौ कॉलेजों के 33 हजार सीटों पर नामांकन के लिए अब तक 82 हजार 649 आवेदन हुए हैं।

नोडल ऑफिसर ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार आवेदन काफी कम हुए थे। पिछले सवा लाख छात्रों ने आवेदन किया था। बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक है, लेकिन मौजूदा हालात में वर्तमान सत्र के सभी और पिछले सत्र के कई विश्वविद्यालयों के छात्र इस बीएड नामांकन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाते। सत्र 2017-20 की फाइनल परीक्षा का रिजल्ट अभी तक सभी विश्वविद्यालयों ने जारी नहीं किया है, जबकि सत्र 2018-21 में तो फाइनल परीक्षा अभी तक हुई ही नहीं है।
रिवाइज्ड शेड्यूल
{आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई
{विलंब शुल्क के साथ 26 से 28 मई
{ऑनलाइन फॉर्म में संशोधन 29 से 30 मई
{एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 11 जून
{प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित 15 जून

