रंगरा – रंगरा थाना क्षेत्र क्षेत्र के रंगरा सुकटीया पीडब्ल्यूडी सड़क मार्ग शनिवार को रंगरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने 4 वर्षीय लड़की को धक्का मार दिया. जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे नजदीक के रंगरा सीएचसी  ले जाया गया.

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे  स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. मायागंज  अस्पताल ले जाने के क्रम में  रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृतक लड़की की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरीया  निवासी महेंद्र मंडल की 4 वर्षीय पुत्री सुहानी कुमारी के रूप में की गई है.

घटना की सूचना पर पहुंची रंगरा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है. जबकि मौके का फायदा उठाकर बाइक सवार भागने में सफल रहा. हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. इस बाबत रंगरा थाने में मृतका के पिता महेंद्र मंडल के बयान पर अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इधर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *