नवगछिया : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर बुधवार को मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा के द्वारा इंटर स्तरीय विद्यालय नवगछिया के वैक्सीनशन केंद्र में उपस्थित सभी कोरोना योद्धा रुपी नर्स और हेल्थ वर्कर को केटल एवं प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस बीच नवगछिया टाउन थाना के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शाखा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस विषम परिस्थिति में शाखा द्वारा किया जा रहा प्रोत्साहन का कार्य सराहनीय है।
Total Downloads: 362
उन्होंने भी अपना मोबाइल नंबर को शेयर करते हुए सभी नर्स से विनती की अगर रात में उन्हें जाने में कहीं दिक्कत हो रही हो तो उन्हें कॉल करे उन्हें घर तक पहुँचाया जाएगा। शाखा सचिव चेतन मुनका ने दुपट्टा उडा कर उनका सम्मान किया एवं सभी से अपील की वैक्सीनशन से ही इस महामारी पे रोक संभव है।


ज्यादा से ज्यादा लोग आगे आकर अपना वेक्सिनेशन कराए। शाखा अध्यक्ष विकाश चिरानिया ने सभी नर्सो का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपकी सेवा का कोई मोल नही वो अनमोल है।इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विकाश चिरानिया, सचिव चेतन मुनका, कोषाध्यक्ष विक्रम सर्राफ, उपाध्यक्ष बालकृष्ण पंसारी एवं सदस्य विशाल मुनका उपस्थित थे।
