नवगछिया अपराधग्रस्त पुलिस जिला है। ऐसे में पहले से ही पुलिस में मैन पावर की कमी झेल रहे नवगछिया को नवनियुक्त सिपाही भी कम मिले, जिसके बाद एसपी ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा है। एसपी ने एडीजी (मुख्यालय) को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि नवगछिया में अपराध ज्यादा है। ऐसे में जिले को सिर्फ 34 नवनियुक्त सिपाही मिले हैं। उन्होंने रिक्त पड़े पद के विरुद्ध और जवान उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
Total Downloads: 172
नवगछिया पुलिस जिले में सिपाही के 546 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में नवगछिया में 407 सिपाही ही उपलब्ध हैं। ऐसे में देखा जाये तो 139 पद रिक्त हैं। नवगछिया में नदी थाना, महिला और एससी/एसटी मिलाकर कुल 14 थाने और ओपी हैं। इस पुलिस जिले में आपराधिक घटनाएं भी ज्यादा होती हैं। ऐसे में इन सभी थानों में लॉ एंड ऑर्डर संभालने के साथ ही अन्य कार्य में तैनाती के लिए ज्यादा जवानों की जरूरत की बात एसपी ने कही है।

44 बॉडीगार्ड बने हैं, 35 प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में
पहले से मैन पावर की कमी झेल रहे नवगछिया पुलिस जिले में पदस्थापित 44 जवान वीआईपी, अधिकारी और नेताओं के बॉडीगार्ड बने हुए हैं। एसपी ने पुलिस मुख्यालय को लिखे पत्र में यह भी जिक्र किया है कि जिले के 35 जवानों की प्रतिनियुक्ति विभिन्न प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए की गयी है। ऐसे में लगभग 80 जवान लॉ एंड ऑर्डर संभालने से अलग ड्यूटी कर रहे। नवगछिया के कुछ थानों को छोड़ दिया जाये तो ज्यादातर थानों में दियारा इलाका है। ऐसे में वहां फसल की सुरक्षा की बात हो या छापेमारी की जरूरत, ज्यादा पुलिस पदाधिकारी और जवानों की जरूरत होती है।
input : https://cutt.ly/xb0FthI

